Bihar BSEB STET 2019: आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें पूरा तरीका
BSEB TET 2019:
बिहार टेट परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिन्हें इन परीक्षा के लिए आवेदन करना है वो ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक हम नीचे भी दे रहे हैं...
Bihar BSEB STET Application Form 2019: बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB)
ने स्टेट टीचर
एलिजिब्लिटी टेस्ट यानी स्टेट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। इस
परीक्षा के लिए आवेदन ऑफिशल वेबसाइट
bsebstet2019.in पर जाकर किया जा सकता है या नीचे दिए
डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी आप आवेदन कर सकते हैं।
बिहार स्टेट टीचर एलिजिब्लिटी परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 9 सितंबर 2019 से शुरू होकर 18 सितंबर 2019 रात 11.59 बजे तक चलेगी। आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद परीक्षा से कुछ दिनो पहले ऐडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। इस परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी आप ऑफिशल वेबसाइट पर दिए गए एडवरटाइजमेंट से पढ़ सकते हैं। यहांं हम आपको इस परीक्षा के लिए आवेदन करने का तरीका भी बता रहे हैं।


0 Comments